{"_id":"5c993cf6bdec22145544eb89","slug":"151553546486-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस लौटाने को विद्यार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस लौटाने को विद्यार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केजीके कालेज में सोमवार को फीस लौटाने के लिए लॉ के छात्रों ने हंगामा किया। प्राचार्य को ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान दोपहर की पाली की परीक्षा होने की वजह से कालेज प्रशासन सकते में आ गया। उन्होंने शीघ्र शुल्क लौटाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। छात्रों का आरोप है कि अब दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में भी गड़बड़ी आ रही है।
छात्रों ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों से प्रवेश के समय फीस ली थी। इसके बाद परीक्षा शुल्क दो सौ रुपये जमा करना था, लेकिन नवंबर माह में दो सौ रुपये अग्रसारण शुल्क, 50 रुपये खेल फीस के मिलाकर 1450 रुपये से 1950 रुपये तक जमा करवाए थे। कालेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से इस शुल्क को वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ज्यादातर विद्यार्थियों का शुल्क फंसा हुआ है। इसके अलावा 18 मार्च से भरे जा रहे दूसरे, चौथे, छठवें सेमेस्टर के परीक्षा फार्म की आखिरी तारीख 28 मार्च है। बीच में होली का अवकाश हुआ है, इसलिए छात्रों ने तारीख में बढ़ोतरी करने की मांग की है। वहीं, छात्रों का कहना है कि द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा शुल्क 12 सौ रुपये से चार हजार रुपये दर्शा रहा है। अलग-अलग शुल्क होने की वजह से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इस दौरान राजीव कुमार, सूरज भटनागर, राजन गौतम, दीक्षांत चौधरी आदि रहे। प्राचार्य डॉ. एसडी द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय में अधिकारियों से बात हुई है। उनसे समस्या के समाधान की कहा था, लेकिन विवि ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक में खाते वाले विद्यार्थियों का शुल्क लौटा दिया गया है, जबकि अन्य बैंक खाते वाले विद्यार्थियों का शुल्क भी तीन दिन में लौटा दिया जाएगा।