फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   डिजिटल एक्से-रे के बाद सीटी स्कैन मशीन भी ठप

डिजिटल एक्से-रे के बाद सीटी स्कैन मशीन भी ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल एक्से-रे के बाद सीटी स्कैन मशीन भी ठप
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन के बाद अब सीटी स्कैन मशीन भी ठप हो गई है। डिजिटल एक्स-रे मशीन का स्पेयर खराब है। सीटी स्कैन मशीन के सेंट्रल एसी का आउटर चोरी हो गया है। सीटी स्कैन मशीन चलनी बंद हो गई है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नार्मल एक्स-रे की रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है। सीटी स्कैन करवाने के लिए निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में डिजिटल और नार्मल एक्स-रे मशीनें लगी हैं। फ्री में डिजिटल और नार्मल एक्स-रे होता है। अधिकतर मरीजों का डिजिटल एक्स-रे ही होता हैं। अस्पताल में प्रतिदिन सौ से अधिक डिजिटल और 50 से 60 नार्मल एक्स-रे होते हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन पिछले छह दिन से ठप है। मशीन का स्पेयर खराब हो गया है। इससे मरीज नार्मल एक्स-रे करवा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है। रिपोर्ट के लिए मरीजों को अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। डिजिटल एक्स-रे में हाथों हाथ प्रिंट रिपोर्ट मिल जाती है।
विज्ञापन

अब अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन भी ठप हो गई है। सीटी स्कैन मशीन के लिए अस्पताल में 11 टन का सेंट्रल एसी लगा है। एसी का आउटर ट्रामा सेंटर की छत पर लगा था। छत में लगा एसी का आउटर चोरी हो गया। एसी ने जब काम करना बंद किया तो आउटर चोरी होने की भनक लगी। अस्पताल प्रशासन ने सीटी स्कैन मशीन बंद करवाकर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी। सोमवार को पुलिस अस्पताल पहुंची और सुरक्षा गार्ड से जानकारी ली। अस्पताल के मुख्य गेट पर सीसी कैमरे लगे हैं। आउटर मशीन काफी बड़ी थी। उसे छत से उतारना काफी मुश्किल है। ट्रामा सेंटर के ठीक पीछे सिविल लाइन की मुख्य सड़क से पार्क सटा है। पुलिस ने आशंका जताई कि पार्क से सटी दीवार से चोर ट्रामा सेंटर की छत पर चढ़ सकते हैं। वहीं से आउटर उतारा गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने कहा कि आउटर की कीमत दो लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सेंट्रल एसी का आउटर चोरी होने से सीटी स्कैन ठप है। आकस्मिक दुर्घटना के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। - डा. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक


- डिजिटल एक्स-रे मशीन का स्पेयर खराब है। स्पेयर का आर्डर जा चुका है। जल्द मशीन ठीक हो जाएगी। नार्मल मशीन से एक्स-रे कराए जा रहे हैं। - डा. निर्मल ओझा, रेडियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed