फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cupling break jannayak express In bareilly

यूपी: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी जननायक एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Mar 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
cupling break jannayak express In bareilly
बरेली जंक्शन आउटर के पास सोमवार को कपलिंग टूटने से जननायक एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटकर बीच ट्रैक पर रुक गई। हादसा होता इससे पहले ही गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर पीछे आ रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रुकवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वैगन स्टाफ ने कपलिंग जोड़कर ट्रेन को रवाना किया। करीब बीस मिनट तक डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा। सोमवार सुबह 6.45 बजे मुरादाबाद से बरेली की ओर आने वाली अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस के पार्सल कोच की कपलिंग झटके के साथ तेज आवाज करते हुए वाशिंग लाइन के पास टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
विज्ञापन


गार्ड और पार्सल कोच खड़े रह गए और ट्रेन करीब 15 मीटर आगे चली गई। ट्रेन को गार्ड की सूचना पर आउटर पर रोक लिया गया। इस बीच मुरादाबाद से आ रही चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का समय हुआ तो गार्ड ने रेलवे कंट्रोल को सूचना देकर ट्रेन को सीबीगंज स्टेशन पर रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की सूचना पर कैरिज एंड वैगन स्टॉफ मौके पर पहुंचा और कपलिंग जोड़कर ट्रेन को रवाना किया। सूत्रों का कहना है कि चूड़ियां घिसने से कपलिंग टूटी है। लॉक कसने में यार्ड स्टाफ की लापरवाही सामने आई है।


ट्रेन करीब आधा घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही। इस दौरान डाउन लाइन का रेल यातायात प्रभावित रहा। गौरतलब है कि पांच साल पहले फर्रुखाबाद स्टेशन से चलने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया था। उसके पीछे रन थ्रू पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने ट्रेन को टक्कर मार दी थी, जिसमें कई यात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed