{"_id":"5c672020bdec22736842275a","slug":"151550262304-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को दी श्रद्धांजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को दी श्रद्धांजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
टीएमयू में केंद्रीय वस्त्र उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी ने शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, कुलाधिपति सुरेश जैन, ईपीसीएस के महानिदेशक राकेश कुमार, ईपीसीएच के उपाध्यक्ष आरके पासी, टीएमयू के कुलाध्यक्ष एवं समाजसेवी अरविंद गोयल, वाइस चेयरमैन मनीष जैन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, ईपीसीएच के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी तथा कई हजार छात्र-छात्रा मौजूद थे। पुलिस लाइन मे एसएसपी जे रविंदर गौड़ तथा अन्य पुलिस अधिकारियों और कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सैंगर और कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कचहरी में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ यूपी,जिला बार एसोसिएशन,अधिवक्ता परिषद, दि बार एसोसियेशन,बार एसोसिएशन की ओर से जुलूस निकाला गया। डीएम कार्यालय के बाहर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस दौरान विनय कुमार कौशिक, अभिषेक भटनागर, आनंद मोहन गुप्ता, संजीव राघव, राजीव कुमार त्यागी, चौधरी धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे।
शिक्षण संस्थानो में शोक की लहर-
विश्व विद्यालय ,महाविद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई । आईएफटीएम, एमआईटी, हिंदू कॉलेज में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में सेना के जवानों को भाव-भीनी श्रद्घांजलि अर्पित की गई। गांधी नगर पब्लिक स्कूल में जवानों की शहादत पर स्कूल की प्रबंधक, प्रधानाचार्या, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्घांजलि दी। वहीं अवन्तिका साई पब्लिक स्कूल में दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्या लक्ष्मी यादव और निदेशक सौरभ ने नापाक हरकत पर गहरा शोक व्यक्त किया। भारतीय बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सीआरपीएफ जवानों की शहादत को लेकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में भी शोक सभा आयोजित की गई। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह्र, प्रबंधक विपिन कुमार गुप्ता, गोविंद राम गुप्ता, देवेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, सर्वेश सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय में आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्घाजंलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आतंकवादियों की ओर से किए गए शर्मनाक कृत्य की जहां एक सुर में घोर निंदा की गई वहीं शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया।
सभी राजनैतिक पार्टीयों ने जताशा शोक-
भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिव सेना, समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस),ऑल इंडिया तृणमूल कंाग्रेस सहित सभी राजनैतिक पार्टीयों ने एकसुर में आतंकी हमले की आलोचना की और कहा कि पीड़ा की इस घड़ी में सभी पार्टी एकजुट है और समूची दुनिया से आंतक का सफाया चाहती है। भारतीय जनता पार्टी मध्य नगर मंडल की ओर से गुरू गोविंद सिंह चौक पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घांजलि देने के साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया। पाकिस्तान का पुतला फूंकने से पहले नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिसमें पाकिस्तान पर हमला करने की बात कही गई। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नवदीप टंडन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कैँप कार्यालय गलशहीद पर श्रद्घांजलि सभा आयोजित हुईा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले आजम अंसारी ने कहा कि देश का हर नागरिक इस घटना से आहत है। उन्होंने कहा सरकार को ऐसा कदम उठाना चाहिए की दोबारा कोई भी देश या आतंकी संगठन ऐसा हमला करने की हिम्मत न जुटा सके। साथ ही अपना दल( एस) के पदाधिकारियों ने आतंकी को पकड़कर कड़ी सजा देने की बात कही। हिमगिरी कालोनी स्थित अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस युवा की ओर से बैठक आयोजित कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष फैजान सलमानी ने कहा कि शहीदों पर किया गया हमला कायरता की निशानी है सरकार ने इसका जवाब देने में जरा भी देर नहीं करनी चाहिए। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संस्थापक हाजी मोहम्मद इकबाल और मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। यूपी कांग्रेस कमेटी (ई ) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ने जवानों पर हुए हमले की निंदा की। इसके अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस जे पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से भी शहीदो को श्रद्घांजलि दी गई। विश्व हिंदू महासंघ ने बाजार में जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीपक अग्रवाल, धर्म सिंह सैनी आदि थे।भाजपा युवा मोर्चा के अमन ठाकुर, विक्की कश्यप मूंढ़ापांडे में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विभिन्न संगठनो ने व्यक्त की शोक संवेदना-
सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले को लेकर शहर के विभिन्न संगठनो ने शोक संवेदना व्यक्त की। किसी ने उपवास रखा तो किसी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्घाजंलि दी। मुरादाबाद जागरूक समाज के पदाधिकारियों ने 12 घंटे तक उपवास रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। डॉक्टर अम्बेडकर मैमोरियल कमेटी की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक सराज काजी में आयोजित की गई। बीएम सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कमेटी सरकार से मांग करती है कि कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसके अलावा आदर्श कला संगम के कलाकारों,नैशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन,विश्व हिंदू परिषद महानगर,भारतीय छात्र सदभावना परिषद,यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल,नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन,रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी समिति,दिगंबर जैन समाज,तन्जीम अवामे अहले सुन्नत,राष्ट्रीय गौरक्षक दल,विश्व मानव कल्याण परिषद,भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज,बाइबल बिलीवर्स टीम,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई।