{"_id":"5c5359aebdec22737830253c","slug":"151548966318-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिल्ली रोड स्थित एमपीएस के मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल कराया गया। जिसमें जनपद भर से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। क्रिकेटरों ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन किया। अब इनमें से 60 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिसमें से 15-15 खिलाड़ियों की चार टीम बनाकर मैच कराए जाएंगे। इसके बाद फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।
जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए 25 जनवरी तक पंजीकरण किए गए थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे से एमपीएस के मैदान में क्रिकेट ट्रायल प्रक्रिया शुरू हुई। जबकि उत्साहित खिलाड़ी समय से पहले ही मैदान में पहुंच गए थे। उन्होंने खूब पसीना बहाया। बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई बार गेंद को मैदान से पार पहुंचा, जबकि प्रेशर, मीडियम प्रेशर, आफ स्पिनर और लेग स्पिनर, कैरम और भी विभिन्न तरह की गेंदबाजी का उम्दा प्रदर्शन किया। कोई खिलाड़ी टिककर खेलता नजर आया तो किसी ने पैरों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए स्टेट शॉट लगाया। 150 खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। ट्रायल के दौरान सुबोध गुप्ता, प्रदीप टंडन, नजाकत अली और डीसीए के सचिव विजय गुप्ता मौजूद रहे। विजय गुप्ता ने बताया कि 60 संभावित खिलाड़ियों की चार टीम बनाकर मैच कराए जाएंगे। मैच के दौरान फाइनल टीम का चयन किया जाएगा।