{"_id":"5c4239b1bdec220c1b13ea91","slug":"151547844017-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबर के नाम की ईंट नहीं लगने देंगे: केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबर के नाम की ईंट नहीं लगने देंगे: केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मुरादाबाद में कहा कि अयोध्या तो क्या पूरे देश में कहीं भी बाबर के नाम की एक ईंट तक नहीं लगने दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने दोहराया कि रामलला का भव्य मंदिर अयोध्या में बनेगा और उसी स्थान पर बनेगा। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कहकर वह तारीख बताने का सवाल टाल गए। प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन को मोदी सरकार के विकास कार्यों का डर बताते हुए खारिज कर दिया। दावा किया कि 2019 में पहले से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
महेंद्री सिकंदरपुर गांव में मंत्री भूपेंद्र के घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि सवर्णों को दिया जा रहा आरक्षण किसी अन्य वर्ग के आरक्षण को काटकर नहीं दिया जा रहा है। गठबंधन को डर का साथ बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपने पुराने सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और पहले से भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुरादाबाद में सरकारी विश्वविद्यालय और मेडिकल कालेज के सवाल को वह टाल गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राममंदिर भाजपा की आस्था का सवाल है और मंदिर हर हाल में अयोध्या में ही बनकर रहेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है।