फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बालाजी की शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

बालाजी की शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
बालाजी की शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

श्री मेहंदीपुर बालाजी जन कल्याण समिति की ओर से प्राचीन नगर विराट शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में शोभायात्रा का फूलों की बारिश के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया।

पंडित शिव शंकर चतुर्वेदी ने विधि-विधान से बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की। नगर विधायक रितेश गुप्ता और महंत मदन गोपाल रस्तोगी ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मेंहदीपुर बालाजी राजस्थान से ज्योत लेकर महामंत्री निमिष रस्तोगी आए हैं। आरएन इंटर कालेज से शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान गणेश की झांकी, बालाजी और सालासर वाले बाबा की झांकी के अलावा भगवान शंकर को बर्फ पर नृत्य करते देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। हनुमान महाराज की विशालकाय प्रतिमा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करा रही थी। धीरशांत दास के नेतृत्व में महिलाएं सर पर कलश रखकर हरिनाम संकीर्तन कर रही थीं। अंतिम झांकी में बाबा का डोला फूलों से सजा हुआ था। डोले से सभी को प्रसाद दिया जा रहा था। इसमें बालाजी महाराज (घुमक्कड़ बाबा) की छवि देखकर अनुयायी आनंद ले रहे थे। यात्रा गुरहट्टी, नीम की प्याऊ, मंडी चौक, दीवान का बाजार होते हुए श्री बालाजी दरबार नवाबपुरा पहुंची। इस दौरान प्रदीप शर्मा, विशाल गुप्ता, शरद गौतम, विपिन गुप्ता, राकेश चंद्र शर्मा, अनुभव रस्तोगी, अमित गुप्ता आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed