{"_id":"5bde1391bdec22699b149945","slug":"151541280657-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर चमक बिखेरने को तैयार व्हाइट गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर चमक बिखेरने को तैयार व्हाइट गोल्ड
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दीपावली के त्योहार पर सोने के आभूषणों में पारंपरिक गहनों के अलावा व्हाइट गोल्ड भी अपने चमक बिखेरने के लिए बेताब हो रहा है। बारीक डिजाइन में हल्के आभूषणों की तरह-तरह डिजाइन हैं। साथ ही सोने-चांदी के सिक्कों भी उपलब्ध हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर भीड़ उमड़ने के आसार हैं।
मंडी चौक के सर्राफ नितिन रस्तोगी का कहना है कि व्हाइट गोल्ड 18 कैरेट सोना है। मेरे यहां पर स्टोन का ज्यादा काम है। प्लेटिनम, रोज गोल्ड, व्हाइट गोल्ड सामान्य तौर पर सभी दुकानदारों पर नहीं मिलती। पीले रंग के बजाय लोग तरह-तरह के रंग के आभूषण लेना चाहते हैं। स्टोन की एंटीक ज्वैलरी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
बाजार गंज के सर्राफ नवीन अग्रवाल ने बताया कि चांदी में मैजिक ग्लास उपहार में खास है। ग्लास में ठंडा पानी भरने पर गुलाब सुर्ख लाल रंग का हो जाता है। सिक्कों में पांच ग्राम से एक किलो तक के हैं। उपहार में देने वाले सिक्कों की बिक्री हो चुकी है। अब शगुन के तौर पर लेने के लिए लोग धनतेरस का इंतजार कर रहे हैं। इनकी जर्किन की पैकिंग आकर्षक है। सिंगापुर से व्हाइट गोल्ड में चेन, अंगूठी, टॉप्स, चूड़ी आदि हैं। माणिक-पन्ने के काम के साथ चेन है। साथ ही डायमंड पोलकी और कुंदन वर्क के आभूषण हैं।