{"_id":"5b91864e867a557eac527568","slug":"151536263758-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट लगने से जीन्स कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट लगने से जीन्स कारीगर की मौत
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में बुधवार की देर रात मशीन पर काम करते समय करंट आने से युवा जींस कारीगर की मौत हो गई। युवा कारीगर की मौत से परिजन बेहाल हैं। वहीं पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में पश्चिमी इमामबाड़ा डिब्ब तालाब के निकट निवासी बुनकर मजदूर अब्दुल रऊफ उर्फ बब्बू अंसारी का बेटा नासिर हुसैन 20 वर्ष बुधवार की देर शाम लगभग आठ बजे अन्य साथियों के साथ विद्युत संचालित मशीन से जींस की पैंट बना रहा था। अचानक ही बिजली के बोर्ड पर लगे प्लग का तार खराब हो जाने से मशीन में करंट आ गया। करंट के झटके से युवक गिर गया। थोड़ी देर बाद उसके अन्य साथियों ने जब उसे जमीन पर गिरा देखा तो तत्काल मोहल्ले के एक निजी चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक द्वारा यह बताने पर कि उसे करंट लगा है और वह बेहोश है तब परिजन तत्काल उपचार के लिए आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गए। यहां डाक्टरों ने नासिर को मृत घोषित कर दिया। नासिर का शव इब्राहीमपुर गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।