फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिलारी में दूसरे दिन भी जारी रहा मकान गिरने का सिलसिला

बिलारी में दूसरे दिन भी जारी रहा मकान गिरने का सिलसिला

Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिलारी में दूसरे दिन भी जारी रहा मकान गिरने का सिलसिला
बिलारी। तहसील क्षेत्र में लगातार दो दिन से अधिक बारिश होने की वजह से ग्रामीणों के मकान गिरने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के तेवरखास गांव निवासी रिक्शा चालक सगीर अहमद का गांव की आबादी के बीच में मिट्टी का कच्चा मकान बना हुआ है। दोपहर के समय सगीर के बच्चे घर के बाहर रास्ते में बैठे हुए थे। अचानक मकान का मिट्टी की दीवार वाला हिस्सा भर भराकर गिर गया। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य को चोट तो नहीं आई लेकिन रिक्शा चालक का कीमती घरेलू सामान मलवे में दब गया। रिक्शा चालक सगीर अहमद ने रविवार को तहसील पहुंचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजे की गुहार की। उधर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मिलक बांहपुर गांव में रविवार की सुबह ग्रामीण सुंदर सिंह के कच्चे मकान का अगला हिस्सा बारिश से गिर गया। हालांकि ग्रामीण के परिवार के किसी सदस्य को चोट नहीं आई। हल्का लेखपाल ने सुंदर सिंह को गिरे मकान के बदले शासन से मुआवजा दिलाने हेतु तहसीलदार को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed