{"_id":"5b4f9b304f1c1b3a748b5925","slug":"151531943728-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना के घायल और परिजन दो माह से मुआवजे के लिए भटक रहे है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना के घायल और परिजन दो माह से मुआवजे के लिए भटक रहे है
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। दुर्घटना के घायलों को दो माह बाद भी मुआवजा नहीं मिल सका है। प्रशासन की लापरवाही के चलते घायल और उनके परिजन अधिकारियों के दर-दर की ठोकरें खा रहे है। घायलों के परिजनों ने एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। चार घायलों को शासन द्वारा घोषित 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की मांग की। जिस पर एसडीएम ने आरके को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।
थाना डिलारी के गांव बहादुरगंज निवासी आठ बुनकरों की विगत 19 मई को संभल के पास दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौत हो गई थी। दुर्घटना में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शासन के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषण की गई थी। चार घायल रिजवान, रईस, वाजिद व साजिद को अभी तक शासन द्वारा घोषित मुआवजा नहीं मिल सका है। ग्राम प्रधान अब्बास अली के नेतृत्व में पीड़ितों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते चार घायलों के नाम लेखपाल ने मुआवजे की सूची में शामिल नहीं किए। घायल और उनके परिजन मुआवजे के लिए दो माह से भटक रहे है। लेकिन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। एसडीएम रामजी लाल ने आरके को तलब कर उन्हें मुआवजा न मिलने का कारण पूछा। उन्हें घायलों को मुआवजा देने की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।