फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारिश से ओएचई और सिग्नल सिस्टम फेल

बारिश से ओएचई और सिग्नल सिस्टम फेल

Wed, 04 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बारिश से ओएचई और सिग्नल सिस्टम फेल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में रेल पटरियों और यार्ड में पानी भर जाने की वजह से ओएचई और सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। जिसकी वजह से रेल गाड़ियां जहां-तहां खड़ी हो गई। मंगलवार को मुरादाबाद से गुजरने वाली तमाम रेलगाड़ियां घंटों देरी से रहीं। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मुरादाबाद से गुजरने वाली 45 गाड़ियां अपने निर्धारित समय से लेट चलीं।
सोमवार देर रात से मंगल सुबह तक हुई बारिश से रेल पटरियों पर पानी आ गया था। जिससे ओएचई और सिग्नल फेल हो गए। मंगलवार को पंजाब मेल, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, सद्भावना, नौचंदी, गरीब रथ को रास्ते में रोकना पड़ा। वहीं पटरियों में खराबी और तकनीकी कारणों से राज्यरानी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, इंटरसिटी, किसान एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। मंगलवार को दून एक्सप्रेस 11 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 11 घंटे, सरयू-समुना एक्सप्रेस सात घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस चार घंटे, अर्चना एक्सप्रेस सवा दो घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन


रेल क्रासिंग पर मरम्मत
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर हुलास नगर रेल क्रासिंग पर मंगलवार को डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य किया गया। रेलवे के तकनीकी दल ने मंगलवार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मरम्मत का काम किया। इस दौरान क्रासिंग को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। नौ घंटे तक हाईवे पर वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को वाया जैतीपुर होते हुए फतेहगंज पूर्वी में निकाला गया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed