फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   .शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा का शारीरिक शोषण

.शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा का शारीरिक शोषण

Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
.शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा का शारीरिक शोषण
शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा का शारीरिक शोषण
विज्ञापन


गजरौल के एक कंप्यूटर सेंटर संचालक पर लगाया आरोप
एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर लगाई इंसाफ गुहार
अमर कउजाला ब्यूरो
गजरौला।
शादी का झांसा देकर बीएड की छात्रा के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित छात्रा ने गजरौला के एक कंप्यूटर सेंटर संचालक पर करीब एक साल से शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

गजरौला की एक बीएड छात्रा के मुताबिक एक साल पहले उसने नगर के एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने के लिए एडमिशन लिया था। आरोप है कि शुरू से ही सेंटर संचालक की नीयत खराब थी। उसने छात्रा को दोस्ती के लिए प्रपोज किया, लेकिन छात्रा ने इंकार कर दिया। छात्रा का कहना है कि उसे कई दिन तक परेशान किया जाता रहा, फिर बाद में शादी का झांसा देकर दोस्ती कर ली। एक साल तक शारीरिक शोषण किया गया। करीब एक माह पहले छात्रा ने संचालक से शादी के लिए दबाव डाला, तो संचालक द्वारा पारिवारिक समस्या बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता का कहना कि आरोपी पहले भी कई लड़कियों को जाल में फांस चुका है। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed