फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   151 infected, including MLA MLA, elderly dies

कांठ विधायक समेत 151 संक्रमित, बुजुर्ग की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
151 infected, including MLA MLA, elderly dies
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में तेजी फैल रहे संक्रमण की जद में आने वालों की तादात लगातार पांचवें दिन सौ के पार रही। सोमवार को आई रिपोर्ट में कांठ से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, उनके बेटे और चालक, न्यायिक अधिकारी और उनके परिवार के तीन सदस्यों समेत 151 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में अमरोहा के एल-टू हॉस्पिटल के इंचार्ज भी शामिल हैं। वहीं देर रात कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में लगातार पांच दिनों से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ के पार पहुंच रहा है। अप्रैल में संक्रमित मरीजों की संख्या आठ सौ के पार पहुंच गई है। सोमवार को लैब से आई रिपोर्ट 151 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें कांठ से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। विधायक के बेटे और चालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं न्यायिक अधिकारी और उनके परिवार के तीन सदस्य और कमला नगर के एक व्यापारी के परिवार के चार सदस्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। अमरोहा एल-टू हॉस्पिटल के डाक्टर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बुद्धि विहार, जीएमडी रोड, गाड़ीखाना, लाजपतनगर, अगवानपुर, आशियाना मोहल्ले में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं रामगंगा विहार क्षेत्र के 82 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित होने पर कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें वेंटिलेटर पर टीएमयू में भर्ती कराया गया। सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 13060 हो गई है। वहीं अभी तक 11980 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 957 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed