फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुर्गाष्टमी की धूम, महागौरी की विशेष पूजा अर्चना

दुर्गाष्टमी की धूम, महागौरी की विशेष पूजा अर्चना

Fri, 29 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
दुर्गाष्टमी की धूम, महागौरी की विशेष पूजा अर्चना
दुर्गाष्टमी की धूम, महागौरी की विशेष पूजा अर्चना
विज्ञापन

चंदौसी।
शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दुर्गाष्टमी पर देवी भक्तों ने कन्याओं को जिमाया। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। देर शाम महाआरती के बाद देवी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण अपने व्रत का परायण किया।

मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी का रूप गौर वर्ण है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। अष्टवर्षा भवेद गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। मान्यता है कि पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। गुरुवार को मां महागौरी का भक्तों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। देर शाम महाआरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत परायण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed