फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैंथा कारोबार-

मैंथा कारोबार-

Mon, 11 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
मैंथा कारोबार-
विदेशी मांग में स्थिरता, इस हफ्ते मैंथा के भाव में रहेगा ठहराव
विज्ञापन

इस सप्ताह मैंथा भाव न्यूनतम 1265-1270 व अधिकतम 1345-1350 रुपये प्रति किलो रहने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
एक लंबी स्थिरता के बाद मैंथा कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन आगामी सप्ताह में अधिक उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। इसके पीछे मुख्य वजह विदेशी डिमांड का स्थिर होना माना जा रहा है। मंडियों में मैंथा की आवक घटने से मामूली उछाल की संभावना व्यक्त की जा रही है।
चंदौसी देश में मैंथा की बड़ी मंडियों में शुमार है। क्षेत्र के अधिकांश किसान भी मैंथा की खेती पर निर्भर हैं, ऐसे में उनकी नजर मैंथा भावों पर बनी रहती है। पिछले सप्ताह मैंथा का भाव न्यूनतम 1270 व अधिकतम 1320 रुपये प्रति किलो तक रहा (भाव जीएलसी में हैं)। पूरे सप्ताह में भावों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम का उतार चढ़ाव आया। निर्यातक अंकुर अग्रवाल मानते हैं कि सोमवार से शुरू होने वाले सप्ताह में अधिक उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है। इस सप्ताह मैंथा भाव न्यूनतम 1265-1270 व अधिकतम 1345-1350 रुपये प्रति किलो रहने की संभावना है। इसके पीछे विदेशी मांग का स्थिर होना माना जा सकता है। मंडी में मैंथा तेल की आवक अपेक्षाकृत काफी कम है, इसलिए कुछ लोग उछाल की संभावनाएं भी जता रहे हैं, लेकिन जानकारों के अनुसार इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा। अधिकतम 25 से 30 रुपये प्रति किलो का ही उतार चढ़ाव हो सकता है। हालांकि मैंथा व्यापारी एमसीएक्स को लेकर आशंकित है, क्योंकि एमसीएक्स यानी वायदा कारोबार पर यदि सटोरियों ने कोई दांव खेला तो बाजार में हलचल पैदा हो सकती है।
विज्ञापन


-पिछले साल की अपेक्षा इस साल मैंथा की फसल कम हुई है, यही कारण हैकि मैंथा तेल के भावों में निरंतर तेजी की स्थिति बनी हुई है लेकिन विदेशी मांग स्थिर होने के कारण इसमें कुछ ठहराव आ गया है। इस सप्ताह तो अधिक उतार चढ़ाव की कोई संभावना प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकुर अग्रवाल, मैंथा, निर्यातक चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed