{"_id":"597cd4374f1c1b7e098b47ae","slug":"150135310014-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला गणेश चौथ में इस बार तिरुपति बालाजी के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला गणेश चौथ में इस बार तिरुपति बालाजी के होंगे दर्शन
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला गणेश चौथ में इस बार तिरुपति बालाजी के होंगे दर्शन
चंदौसी।मेला गणेश चौथ के दौरान परंपरागत तरीके से प्रतिवर्ष किसी न किसी तीर्थस्थल का प्रतिरूप बनाकर भक्तों को अपने ही शहर में दर्शन कराए जाते हैं। इस बार मेला गणेश चौथ के दौरान गणेश आश्रम में तिरुपति बालाजी के प्रतिरूप को तैयार किया जा रहा है। भक्त अपने शहर में ही भगवान श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकेंगे।
तिरूमाला वेंकटेश्वर यानी तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पहाड़ों में हैं। यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। देश विदेश के भक्तों की गहरी आस्था के चलते मंदिर का विशेष महत्व है। तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए हर हिंदू की प्रबल इच्छा रहती है लेकिन बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी कारण के चलते तिरुपति बालाजी के दर्शन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मेला गणेश चौथ के दौरान प्रत्येक वर्ष किसी न किसी तीर्थस्थल के दर्शन कराने के लिए प्रतिरूप झांकी बनाई जाती है। इस बार मेला गणेश चौथ के दौरान भक्तों ने तिरुपति बालाजी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। तिरुपति बालाजी तीर्थस्थल की प्रतिरूप झांकी तैयार करने के लिए स्वयंसेवक जुट गए हैं। तैयारियों जोरो पर हैं। समय से तीर्थस्थल के प्रतिरूप को तैयार करने के लिए दिन रात काम चल रहा है। व्यवस्थापक मनोज कुमार मीनू ने बताया कि स्वयंसेवक तिरुपति बालाजी के प्रतिरूप को तैयार करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। युवा वर्ग में खास उत्साह है।