फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शासन-

शासन-

Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
शासन-
फिर बदला तहसील दिवस का नाम, अब होगा संपूर्ण समाधान दिवस
विज्ञापन

चंदौसी। उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर तहसील समाधान दिवस का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम संपूर्ण समाधान दिवस रखा गया है। इससे पहले से अधिक प्रभावी, जन सामान्य को एक ही टेबल पर अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था दी जाएगी। अब एक ही
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सबसे पहले तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले तहसील दिवस का नाम बदलकर तहसील समाधान रखा। लेकिन इसके बाद अब एक बार फिर तहसील समाधान दिवस को भी समाप्त कर दिया है, इसके स्थान पर अब संपूर्ण समाधान दिवस शुरू किया गया है। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी सचिवों, प्रमुख सचिवों, मंडलाध्यक्षों, जिलाधिकारियों व विभागाध्यक्षों को शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें स्पष्ट किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले आवेदनों पर प्रभावी, गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण किया जाना है। अब इसमें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सुगमता से दिलाया जाएगा। जनसामान्य को शासकीय सुविधाओं की डिलीवरी विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथा संभव एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जन सामान्य व अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कराया जाएगा। सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए जन सामान्य को बिना बजह अधिक परिव्यय समाप्त कराया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस पर माह के प्रथम व तीसरे मंगलवार को ही हर तहसील में सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाएगी। जन शिकायतों का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed