फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   150 new corona positive in moradabad

नए मिले 150 करोना पॉजिटिव, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
150 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। शहर में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की जांच तेज कर दी है। सोमवार को एंटीजन द्वारा 2279 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 46 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को कोरोना के कुल मामले 150 आए। मझोला निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति सहित दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सोमवार को 150 मरीजों में 46 एंटीजन के हैं और 104 मरीज आरटीपीसीआर से आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है। उसी में से यह पॉजिटिव केस निकल रहे हैं। सर्वाधिक छह मरीज हरथला में मिले हैं। यहां पर 140 व्यक्तियों की जांच की गई थी। इनमें से 134 मरीज निगेटिव आए हैं। कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए शहरवासियों को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

टीएमयू अस्पताल में सम्राट अशोक नगर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तराखंड के रामनगर के व्यक्ति की भी मौत हो गई। कोसी रोड निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति पांच दिन पहले तबियत खराब होने पर मुरादाबाद उपचार कराने के लिए आए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद इन्हें टीएमयू रेफर किया गया। यह वेंटिलेटर पर थे। देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed