फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 days ago mahipal singh ill with nemonia

पंद्रह दिन पहले हुआ था निमोनिया, टीकाकरण के बाद हांफ रहे थे महिपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
15 days ago mahipal singh ill with nemonia
मुरादाबाद। जिला अस्पताल वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह निमोनिया से जूझ रहे थे। उन्हें हल्की खांसी और जुकाम भी था। उनके बेटे विशाल ने बताया कि टीका लगने के बाद से वे हांफ रहे थे और उनकी सांस फूल रही थी।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह के दो बेटे विशाल और राहुल है। एक बेटी एएनएम है। साउंड सिस्टम का काम करने वाले महिपाल सिंह के बेटे विशाल ने बताया कि पिता कभी भी कोरोना संक्रमित नहीं रहे। हां, उन्हें टीकाकरण के दौरान हल्का निमोनिया, खांसी, जुकाम था। उन्होंने शनिवार को दोपहर लगभग साढे 12 बजे खुद फोन कर कहा था कि उन्हें टीका लगेगा। आकर जिला अस्पताल से ले जाना। कहा था कि गाड़ी मत लाना। उनसे नहीं चलेगी। ऑटो लेकर आना। जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद लगभग डेढ़ बजे वे बाहर आए और वह खुद उन्हें घर लेकर आए थे। इसके बाद से हांफ रहे थे। खांस रहे थे। विशाल के मुताबिक उनका मानना है कि इस टीके के कारण ही उनके पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed