फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 crore thugi in moradabad through chit fund company

चिट फंड कंपनी खोलकर लोगों से पंद्रह करोड़ की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
15 crore thugi in moradabad through chit fund company
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में चिट फंड कंपनी खोलकर ठगों ने लोगों से करोड़ों रुपये जमा करा लिए। जब रकम लौटाने का वक्त आया तो आरोपी अपना बोरियां बिस्तर समेट कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो महिला समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसाखेड़ा गांव निवासी रामफूल सिंह की तहरीर पर मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। जिसमें रामफूल ने बताया कि अमरोहा जनपद के हसनपुर थानाक्षेत्र के उकावली निवासी आरती लाल गौतम और उसके राजकुमार गौतम से करीब आठ साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों भाइयों ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के कांशीरामनगर में उनकी जीएमआई निधि इंडिया लिमिटेड नाम से चिट फंड कंपनी है। आरती लाल गौतम ने खुद को कंपनी का सीएमडी और अपने भाई राजकुमार को एमडी बताया था। आरोपियों ने बताया कि कंपनी की ओर से पोल्ट्री फार्म भी खोला गया है। जिसमें रकम लगाने वालों को मोटा मुनाफा मिल रहा है। झांसे में आए में रामफूल ने भी डेढ़ लाख रुपए कंपनी में जमा कर दिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह अन्य लोगों से कंपनी में रकम जमा कराएंगे तो उन्हें अतिरिक्त मुनाफा होगा। इसके बाद रामफूल ने अपने परिचित, रिश्तेदार, दोस्तों से रकम कंपनी में जमा कराई। रामफूल का दावा हे कि पिछले साल 2020 तक एक हजार लोग कंपनी में करीब पंद्रह करोड़ रुपये जमा कर चुके थे। लाकडाउन लगने पर कंपनी के सीएमडी और एमडी व अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया। जिस लोगों ने रकम लगाई थी। उन्होंने रामफूल पर दबाव। इसके बाद उसने कंपनी संचालक से संपर्क किया। आरोपी पहले तो बहानेबाजी करते रहे। इसके बाद रकम देने से साफ इंकार कर दिया। आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो गए। रामफूल ने फोन पर संपर्क किया तो वह धमकाने लगे। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी आरती लाल गौतम, राज कुमार गौतम, उत्तम गौतम, सतीश कुमार, पिंकी व अर्चना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed