फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15,000 cheated on the pretense of marriage

शादी का झांसा देकर पंद्रह हजार की ठगी, लुटेरी दुल्हन समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
15,000 cheated on the pretense of marriage
लुटेरी दुल्हन

सिविल लाइंस पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने एक महिला को उसके बेटे की शादी कराने का झांसा देकर पंद्रह हजार रुपये ठग लिए थे। दूसरे व्यक्ति से ठगी करने के प्रयास में दोनों पकड़े गए हैं। पुलिस ने बुधवार दोपहर दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि काजीपुरा निवासी नरेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह आदर्श कालोनी निवासी सुनीता को जानता है। उसने अपने बेटे की शादी कराने के लिए नरेश से कहा था। तब नरेश की मुलाकात काले नाम के व्यक्ति से हुई थी। जिसके एक अन्य शादी मंसूर उर्फ सोनू निवासी रायपुर जिला अमरोहा ने सुनीता के बेटे की शादी कराने की जिम्मेदारी ली थी। ये दोनों आरोपी सुनीता के घर जाकर उससे पंद्रह हजार रुपये लेकर आए थे।
विज्ञापन


लेकिन आरोपियों ने शादी नहीं कराई थी। नरेश का आरोप है कि आरोपी बार बार बहाना बना रहे थे। तब नरेश ने दोनों को बहाने से बुलाया कि एक नई पार्टी मिली है। जिसकी शादी करानी है। जिस पर काले अपने साथ रेहान निवासी तुमरिया कला थाना डिलारी और एक महिला को लेकर काजीपुरा गैस गोदाम के पास आ गया। नरेश ने बताया कि जब उसने मंसूर उर्फ सोनू के बारे में पूछताछ की तो रेहान ने कहा कि उन्होंने ही मुझे भेजा है। मेरे साथ जो महिला है। इसकी शादी करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप एडवांस में रुपये दीजिए और रिश्ता पक्का कर लें। नरेश ने बताया कि जैसे ही उसने पुलिस को कॉल की तो दोनों आरोपी मौके से भाग गए। लोगों की मदद से उसने महिला और उसके साथी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नरेश की तहरीर पर महिला समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी रेहान और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कुंदरकी थानाक्षेत्र की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed