फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वृक्षारोपण को लेकर जनजागरण अभियान चलाएं, तब ही होगा पर्यावरण स्वच्छ:औलख

वृक्षारोपण को लेकर जनजागरण अभियान चलाएं, तब ही होगा पर्यावरण स्वच्छ:औलख

Fri, 07 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
वृक्षारोपण को लेकर जनजागरण अभियान चलाएं, तब ही होगा पर्यावरण स्वच्छ:औलख
पौधरोपण के लिए जनजागरण अभियान चलाएं तभी होगा पर्यावरण स्वच्छ
विज्ञापन

मिलक। प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधरोपण के लिए जनजागरण अभियान चलाएं। तभी पर्यावरण स्वच्छ होगा।

कोतवाली क्षेत्र के रठौंडा स्थित किसान मेला के पंडाल में सामाजिक वानिकी की ओर से भाजपा विधायक सुरेश गंगवार की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। जिसमें राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि वृक्ष मनुष्य के जीवन में उपयोगी हैं। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ भारत मिशन की सफलता पौधरोपण और स्वच्छता पर टिकी है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए जनजागरण अभियान चलाएं। तब ही वन महोत्सव का मिशन पूरा होगा। एक साल में बिलासपुर विधान सभा की सारी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी और कोई गांव बिना सड़क का नहीं रहेगा। कहा कि स्वच्छता भारत मिशन पूरा होगा। जनजागरण से खुले में शौच मुक्त की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होगी। सरकार की लाभ कारी योजनाएं सभी पात्रों को मिलेंगी और सबका साथ तथा सबका विकास होगा। उन्होने कहा कि भाजपा का मकसद किसी को टारगेट बनाना नहीं है ,बल्कि विकास कराना है। उन्होने कहा कि वह अपनी निधि की पहली किस्त से ऐतिहासिक शिव मंदिर रठौंडा पर शिव भक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल को आरओ लगवाएंगे और विधायक निधि से अन्य विकास कार्य कराएंगे। उन्होने सावन मास पर यहां पर आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था व्यवस्था,पेयजल आदि को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए। गोष्ठी में उपजिलाधिकारी डा.ज्योति गौतम,खंड विकास अधिकारी एके तिवारी के अलावा दर्जनों भाजपा नेता शामिल रहे। गोष्ठी से पूर्व उन्होने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। राज्यमंत्री गोष्ठी रठौंडा से गुरुद्वारा डेरा बाबा नगीना सिंह साहिब,गुरुद्वारा बाबा जागीर सिंह पहुंचे और यहां पर मत्था टेका। बाद में कुंदनपुर गांव में वन विभाग की ओर से वन महोत्सव में पौधरोपण किया। यहां पर पौधरोपण में भाजपा विधायक राजबाला समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed