{"_id":"595bef794f1c1b8e5d8b46e9","slug":"149919735716-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में निकली सूड़ी, परिजनों ने किया हंगामा, मुंशी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में निकली सूड़ी, परिजनों ने किया हंगामा, मुंशी को पीटा
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड-डे मील में निकली सूड़ी, परिजनों ने मुंशी को पीटा, हंगामा
चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय का है मामला
तहसीलदार मौके पर पहुंची, मामले की जांच जारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिया नमूना
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
मिड-डे मील में सूड़ी निकलने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। सूचना पर परिजन भी स्कूल पहुंच गए। मंगलवार को मोहल्ला चुन्नी स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय में अपराह्न करीब 12:30 बजे हंगामा हुआ। परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर मिड-डे मील के ठेकेदार के मुंशी को पकड़ लिया। आक्रोशित परिजनों ने मुंशी को जमकर पीटा। हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर तहसीलदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी पहुंच गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भंोजन और गोदाम में रखे खाद्यान्न का नमूना भी लिया है। डीसी मिड-डे मील ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल की है।
नगर के चुन्नी मोहल्ला स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार केे अपराह्न 12 बजे रोजाना की तरह एनजीओ का कार्यकर्ता (मुंशी) बच्चों को खाना वितरित करने पहुंचा। बच्चों ने अपने बर्तनों में खाना लिया। इसके बाद कुछ बच्चों ने खाना खा लिया। कुछ बच्चों ने खाने में सूड़ी होने की बात बताई। बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया। प्रधानाचार्य मुरलीधर ने बच्चों से खाना खाने को मना कर दिया। सूचना पर परिजन भी स्कूल में पहुंच गए। हंगामे के बाद आक्रोशित परिजनों ने एनजीओ के ठेकेदार के मुंशी योगेंद्र की पिटाई कर दी। हंगामा और एमडीएम में सूड़ी निकलने की सूचना पर तहसीलदार संजय कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्णगोपाल, रमेश चंद्र, जिला समन्वयक एमडीएम दीनदयाल शर्मा मौके पर पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भोजन और एनजीओ के गोदाम में जाकर खाद्यान्न का नमूना लिया है।
-खाद्यान्न में सूड़ी होने की शिकायत मिली है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने खाद्यान्न और भोजन का नमूना लिया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी को पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन
-संजय कुशवाहा, तहसीलदार, चंदौसी।
-पके हुए भोजन में सूड़ी होने की शिकायत मिली थी। प्राथमिक जांच के बाद शिकायत सही होने की बात सामने आ रही है। एनजीओ के अशोकनगर स्थित गोदाम से पके हुए भोजन और खाद्यान्न का नमूना लिया है। प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-कृष्ण गोपाल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संभल।