फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक सीएचसी प्रकरण की जांच पूरी, निरीक्षण में सोती मिलीं डाक्टर

मिलक सीएचसी प्रकरण की जांच पूरी, निरीक्षण में सोती मिलीं डाक्टर

Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मिलक सीएचसी प्रकरण की जांच पूरी, निरीक्षण में सोती मिलीं डाक्टर
सीएचसी में निरीक्षण में सोती मिलीं डाक्टर
विज्ञापन

मिलक। उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम ने सीएचसी प्रकरण में डाक्टर समेत तीन के बयान दर्ज किए और जांच पूरी कर ली गई। वहीं सीएचसी के निरीक्षण में डाक्टर ओपीडी रूम में सोती मिलीं तथा एक डाक्टर समेत दो स्टाफ के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं मिले।

उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम ने सीएचसी प्रकरण में सोमवार को डा.असलम, आदित्य पचौरी और वार्ड ब्वाय भीम सिंह के बयान दर्ज किए। जिनके दर्ज होते ही डीएम के आदेश पर शुरू हुई एसडीएम की जांच पूरी हो गई है। सीएचसी पर जांच को गईं एसडीएम ने सबसे पहले निरीक्षण किया। तब सीएचसी पर कई अव्यवस्थाएं मिलीं। ओपीडी रूम में एक महिला फुरसत के क्षणों में सोते हुए मिलीं। एसडीएम ओपीडी रूम में पहुंच गईं ,लेकिन उनके भनक तक नहीं लग पाई। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण किया जिसमें महिला चिकित्सक डा. ममता और काउंसलर आशा मोर्य के रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं मिले। एसडीएम ने बताया कि सीएचसी प्रकरण की जांच पूरी कर ली गई है तथा पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीएचसी के निरीक्षण किया था जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। हालांकि एसडीएम की जांच में घिरे आधे-अधूरे स्टाफ ने जांच से पहले ही आपसी सुलह कर ली थी और डीएम से किस के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करने का अनुरोध किया था ,लेकिन एसडीएम ने अपनी जांच जारी रखी और संबधित पक्षों के बयान लेकर जांच पूरी करके डीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed