{"_id":"595bef714f1c1bf0138b4589","slug":"14991973497-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी बारिश में ही जलमग्न हो गया शहर, सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बारिश में ही जलमग्न हो गया शहर, सड़कें बनीं तालाब
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सी बारिश में ही जलमग्न हो गया शहर, सड़कें बनीं तालाब
गर्मी से मिली राहत, जलभराव से आफत में फंसे राहगीर और वाहन चालक
फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, रामस्वरूप रोड, सुभाष रोड, मुरादाबाद रोड पर जलभराव
अमर उजाला ब्यूूरो
चंदौसी।
जरा सी बारिश में ही शहर के नाले उफनने लगे। बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई तो सड़कों पर जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। हर तरफ जलभराव और गंदगी से निजात के लिए लोग मशक्कत करते नजर आए। मंगलवार को अपराह्न डेढ़ बजे जमकर बारिश हुई। चंद मिनट हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया।
गर्मी से निजात के लिए बारिश का इंतजार खत्म हो गया है। मंगलवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई बारिश से गर्मी से निजात तो मिल गई। लेकिन बारिश राहत के साथ आफत भी साथ लाई। शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए। फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, रामस्वरूप रोड, सुभाष रोड, मुरादाबाद रोड पर जलभराव से राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को जलभराव से होकर अपने वाहन निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। जलभराव में कई वाहन फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को चालक निकाल सके। बारिश से शहर के नाले उफनने लगे। सिल्ट सड़कों पर आ गई। गंदगी से लोग बेहाल नजर आए। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। बारिश ने पालिका की तली झाड़ नाला सफाई की पोल खोल कर रख दी। जिम्मेदारों के प्रति शहरवासियों में आक्रोश दिखा।