{"_id":"595a9b584f1c1bf6058b46cc","slug":"149911028216-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में नवविवाहिता की दहेज हत्या में फंसे ससुर ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में नवविवाहिता की दहेज हत्या में फंसे ससुर ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या में फंसे ससुर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मौत
मिलक। नव विवाहिता की दहेज हत्या में फंसे ससुर ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी सुशील कुमार की बेटी पूजा(20) की शादी मई 2017 में कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीनगर निवासी करन के साथ हुई थी। युवती ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर 29 जून की रात गांव के पास रेलवे लाइन से गुजरने वाली एक ट्रेन के आगे छलांग लगा कर जान दे दी जिसमें पूजा की मां गीता ने पति करन, देवर बाबूराम,सास छत्रवती तथा ससुर चंद्र पाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इशके बाद चारों आरोपी धरपकड़ के चक्कर से बचने को भूमिगत हो गए थे। दहेज हत्या में फंसे नवविवाहिता के ससुर चंद्र पाल ने सोमवार की सुबह गांव के पास रेलवे लाइन से गुजरने वाली एक ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है दहेज हत्या की रिपोर्ट उनके खिलाफ झूठी दर्ज होते ही वह परेशान थे और उन पर विवाहिता के परिवार वाले अनावश्यक दबाव डाल रहे थे। इससे वह मानसिक दबाव नहीं बर्दाश्त कर पाए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पीएम को भेजा है।