फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ऋषि और मुनियों के देश में चेतना बिहीन मानव पशु के समान: लूं

ऋषि और मुनियों के देश में चेतना बिहीन मानव पशु के समान: लूं

Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
ऋषि  और मुनियों के देश में चेतना बिहीन मानव पशु के समान: लूं
ऋषि और मुनियों के देश में चेतना विहीन मानव पशु के समान
विज्ञापन

मिलक। मंडलायुक्त एम.वेकेटेश्वर लू ने ऋषि और मुनियों के देश में चेतना विहीन मानव पशु के समान है। इसलिए जागरुक होकर पृथ्वी माता को स्वच्छता मिशन की सफलता को खुले में शौच मुक्त भारत बनाओ। आयुक्त यहां पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
नगर के श्री गुरु अमरदास बालिका इंटर कालेज में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यशाला का जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुरादाबाद के मंडलायुक्त एम.वेकेटेश्वर लू ने कहा कि भारत देश ऋषि-मुनियों का देश है। इसलिए विज्ञान और स्वच्छता अभियान को समझना होगा। कहा कि अज्ञानता और अंध विश्वास को छोड़ना होगा। कहा कि समाज में खुले में शौंच मुक्त करके ही भारत स्वच्छता मिशन पूरा हो पाएगा। कहा कि समाज के जिम्मेदार लोग जागरूक होकर सहभागिता निभाएं। कहा कि पृथ्वी मां को स्वच्छ और सुंदर बनाओ। कहा कि समाज की समझदारी से स्वच्छता मिशन पूरा होने पर कोई बीमारी छू नहीं पाएगी। कहा कि मुनष्य की काम करने की भावनाएं नहीं है। तब उसकी तकदीर नहीं बदलेगी। कहा कि सबका मालिक एक है और यह भगवान श्री कृष्ण का देश है। उन्होंने कहा कि कहते हैं कि जहां पर नारी की पूजा होती है। तब वहां पर भगवान निवास करते हैं ,लेकिन यहां तो महिलाएं खुले में शौच जाती हैं। तब महिलाओं की खुले शौच मुक्त तथा मान-सम्मान की चिंता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को स्वच्छ बनाओ, वृक्ष लगाओ और जल का सदुपयोग करने का आवाहन किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में सीडीओ भानु प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी डा. ज्योति गौतम, डीपीआरओ विश्व नाथ सिंह,खंड विकास अधिकारी ए.के. तिवारी,तहसीलदार अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक मदन लाल राठौर, सीडीपीओ ओ.पी.विमल, ईओ भूपराम वर्मा,एडीओ पंचायत चंद्र पाल सिंह, भागीरथ सिंह गंगवार आदि तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed