{"_id":"59594e5f4f1c1b57548b491f","slug":"14990250414-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत, दो झुलसे, निजी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड-विद्युत करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत, दो झुलसे, निजी अस्पताल में भर्ती
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, दो झुलसे
बैंड-बाजे संग बारात चढ़त कराकर डीसीएम से वापस लौट रहे थे
गांव कमालपुर के निकट हुआ हादसा, मौके पर जुटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। बैंड-बाजे संग बारात चढ़त कराकर डीसीएम से वापस लौट रहे एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। आनन-फानन झुलसे हुए लोगों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शनिवार रात गांव कमालपुर के निकट का है।
थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी करीब युवक ओमवीर (18) पुत्र जागन अपने दो साथियों मोहल्ला चौकीपार निवासी करीब 16 वर्षीय किशोर कौशल पुत्र हरीसिंह व करीब 30 वर्षीय वकील पुत्र जमील के साथ एक बैंड-बाजे के साथ बारात चढ़ाने गया था। बारात में तीनों ने रोशनी वाली लालटेन उठाईं। शनिवार की रात दो बजे करीब जैसे ही तीनों लोग बैंड-बाजे वाली डीसीएम में सवार होकर वापस लौट रहे थे। तो अचानक गांव कमालपुर के निकट डीसीएम एक बिजली के तार से छू गई और डीसीएम में करंट उतर आया। डीसीएम में सवार ओमवीर, कौशल व वकील तीनों करंट की चपेट में आ गए। ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई और कौशल व वकील को उपचार के लिए बहजोई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के मुताबिक एक बैंड-बाजे वाले के साथ तीनों लोग 120-120 रुपये में बारात में रोशनी की लालटेन उठाने गए थे। पुलिस को जानकारी नहीं दी है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि यदि मामले की तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।