फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विदेशों में जाकर चादर चढाने का काम करते रहे पूर्व पीएम:कटारिया

विदेशों में जाकर चादर चढाने का काम करते रहे पूर्व पीएम:कटारिया

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
विदेशों में जाकर चादर चढाने का काम करते रहे पूर्व पीएम:कटारिया
पीएम ने भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा
विज्ञापन

मिलक। नगर के रंगोली मंडप में हुए भाजपा के जन कल्याण सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों की रक्षा की है। उन्होने कहा कि पीएम ने देश का विदेशों में नाम रोशन किया है। कहा कि 65-70 सालों से देश के पीएम विदेशों में जाकर चादर चढ़ाते रहे ,लेकिन मोदी ने देश के धार्मिक मर्यादाओं का ध्यान रखा। कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भारत का मेक इन इंडिया का सपना पूरा हो रहा है। कहा कि भारत विदेशों पर निर्भर नहीं है और देश अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है। कहा कि मोदी सरकार ने बहन,बेटी को सम्मान दिया है। शौचालय बनवाए हैं और बेरोजजारों को 10 लाख के मुद्रा लोन बैंक से दिलवाएं हैं। कहा कि सुकन्या कन्या योजना लागू की है। 18 हजार गांवों का विद्युतीकरण कराया है। नौकरियों में साक्षात्कार खत्म करके भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि 2022 तक पात्रों को मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजपत्रित अफसरों की जगह बेरोजगारों को स्वप्रमाणित प्रमाण पत्रों को लगवाया है। देश में परिवर्तन की लहर है और यह लहर देश की जनता के सपनों को साकार करके ही रहेगी। इससे पहले उनका यहां पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, मिलक ब्लाकाध्यक्ष ऋषि पांडेय, मुन्नी देवी गंगवार, अशोक बजरंगी, डा.चंद्रप्रकाश शर्मा, दीक्षा गंगवार,विकास शुक्ला, प्रेम पाल सिंह गंगवार, आशीष गंगवार, देवेंद्र सिंह, अशोक बजरंगी, प्रताप सिंह, महेंद्र मोर्य, नन्हेराम पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed