{"_id":"5950030c4f1c1bd0288b4812","slug":"149841592420-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीड-निजी बस ने टैंपो में मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीड-निजी बस ने टैंपो में मारी टक्कर, तीन घायल, एक की मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती, रेफर, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल ने तोड़ा दम
एनएच पर गांव खजरा-खाकम के निकट हुआ हादसा
निजी बस पुलिस के कब्जे में, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बहजोई। निजी बस की टक्कर से टैंपो सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक को रेफर किया गया है। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल ने दम तोड़ दिया। हादसा रविवार को एनएच पर गांव खजरा-खाकम के निकट हुआ।
रविवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव खजरा-खाकम के निकट बहजोई की ओर से जा रहे एक टेंपो में सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। टेंपो सवार लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों में नीलम पत्नी प्रह्लाद, प्रह्लाल व वीरसिंह पुत्र अनेकपाल सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर धनारी के कृपिया गांव निवासी वीरसिंह (45) को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल वीरसिंह ने दम तोड़ दिया। वीरसिंह की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं एक घायल थाना धनारी के गांव मानकपुर निवासी रमेंद्र पुत्र रणवीर सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। पाठकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि निजी बस पुलिस के कब्जे में है।