{"_id":"59385f8d4f1c1bbb358b45ad","slug":"149686671819-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम हुई बारिश से खेत-खलियान हुए लबालव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम हुई बारिश से खेत-खलियान हुए लबालव
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से खेत-खलियान हुए लबालब
क्रासर
- किसानों के खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत
- बारिश से खुली नाला सफाई की पोल
अमर उजाला ब्यूरो
कांठ। मंगलवार की रात और बुधवार तड़के तेज हवा के साथ आई मूसलाधार बारिश से खेत-खलियान लबालब हो गए। इससे किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं भीषण गर्मी से भी बड़ी राहत मिली है।
क्षेत्र में काफी समय से अच्छी बारिश न होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। किसान हो या पशु-पक्षी हर कोई परेशान था। जून में बारिश न होने से जहां नदियां और तालाब आदि सूखे थे वहीं पानी का संकट खड़ा हो गया था। मंगलवार रात चमचमाती बिजली के साथ हुई तेज बारिश ने सभी के मन को खुश कर दिया। किसान इस बारिश को फसलों के लिए वरदान बता रहे हैं।
बुधवार की तड़के आंधी के साथ हुई बारिश के कारण नगर की सड़कों ने नालों का रूप ले लिया था। इधर बारिश ने नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई की पोल भी खोलकर रख दी। नगर में रामलीला रोड से लेकर कई मुख्य सड़कों पर बारिश के पानी के कारण उफने नालों से गंदगी निकलकर फैल गई। जिससे नगरवासियों को कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के चैंबरों और अस्पताल में भरा बरसाती पानी
कांठ (ब्यूरो)। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता कंपाउंड में बारिश के कारण वकीलों के चैंबर और रास्ते जलमग्न हो गए। साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की सड़क पानी से तालाब में तब्दील हो गई। वहीं तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिवक्ता कंपाउंड में पानी की निकासी, सड़कों के निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी राकेश कुुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना छजलैट गेट, जूनियर हाईस्कूल कांठ, मंडी समिति, सरकारी गन्ना समिति परिसर, रामलीला मैदान कांठ आदि स्थानों पर भी बारिश का पानी जमा हो गया।
..फोटो सं. 04