फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली की अघोषित कटौती से मची त्राहि-त्राहि, बिलबिलाए शहरी व ग्रामीण

बिजली की अघोषित कटौती से मची त्राहि-त्राहि, बिलबिलाए शहरी व ग्रामीण

Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से मची त्राहि-त्राहि, बिलबिलाए शहरी व ग्रामीण
गर्मी में बढ़ा पारा, बिजली कटौती ने रुलाया
विज्ञापन


फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे किसान, सरकार का शेड्यूल भी बिगड़ा
शहर को 13-14 व ग्रामीणों को चार-पांच घंटे ही मिल रही बिजली की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
भीषण गर्मी का सितम बढ़ते ही बिजली विभाग बेचैन हो गया है। प्रत्येक बिजलीघर ओवरलोड से जूझ रहा है। ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। बार-बार ट्रिपिंग तो अघोषित कटौती की वजह से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। निर्धारित शेड्यूल धड़ाम हो गया है। बिना बिजली किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बावजूद इसके विभागीय अफसर आपूर्ति के संकट को खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे हैं। लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। गर्मी से राहत का एक मात्र सहारा बिजली है, लेकिन वह भी गड़बड़ा गई है। शासन द्वारा शहरी इलाके में आपूर्ति किए जाने का 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई का 18 घंटे का शेड्यूल धड़ाम हो गया है। हर तरफ अघोषित कटौती को लेकर त्राहि-त्राहि मची है। गांवों को मुश्किल से चार-पांच घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है, जबकि शहरवासियों को 13-14 घंटे। कभी फाल्ट में बिजली गुल हो रही है तो कभी ट्रिपिंग के बहाने काटी जा रही है। यही सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो ओवरलोड की वजह से कटौती हो रही है। ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं, जिसकी वजह से स्थिति और भयानक हो रही है। एक ओर जहां रोजेदार परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर किसान भी अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक लोग बिजली संचालित यंत्रों का जमकर प्रयोग कर रहे हैं। जो लोड पहले सामान्य था, वह अब तेजी से बढ़ गया है। टीएफ चालू रखेंगे तो वह फुंक जाएंगे। निजात तभी मिलेगी जब लोग कम यंत्र चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान.....
इस कदर ओवरलोडिंग है कि फीडर चालू करते ही ट्रिप कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सप्लाई लगातार जारी रखना मुश्किल हो रहा है। एक-एक फीडर शुरू कर व्यवस्था को बनाया जा रहा है। बिजलीघरों पर भार अधिक होने की वजह से ही ये समस्या पैदा हो रही है।
- शमीम इकबाल नकवी, जेई ट्रांसमीशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed