{"_id":"5935c0594f1c1b440e8b45c3","slug":"14966948864-jpnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर कांग्रेसियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर कांग्रेसियों में उबाल
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर में मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर कांग्रेसियों में उबाल
क्रासर-
कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
जिला कांग्रेस कमेटी ने मिर्जापुर में मूर्ति तोड़ने की घटना को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांग की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा जल्द दोबारा स्थापित की जाए। प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी न की जाए। साथ ही मूर्ति तोड़ने वाले दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि योगी सरकार अपनी असफलताओं से बौखलाकर अब महापुरुषों की स्थापित प्रतिमाओं के साथ अभद्रतापूर्ण कार्रवाई कर अपनी कुंठा व्यक्त कर रही है। ज्ञापन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन जून को मिर्जापुर गए थे, उनके वापस आने के बाद रात्रि में ही मिर्जापुर आवास विकास कालोनी में स्थापित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्थापित प्रतिमा तोड़ने की घटना हुई। इस घटना की कांग्रेसियों ने कड़ी निंदा की है। मूर्ति तोड़ने वाले दोषी व्यक्तियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में फैजउद्दीन सिद्दीकी, फैज आलम राईनी, ओमकार सिंह, महीपाल सिंह, पवन अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, परवेज सिद्दीकी, भूपेंद्र सिंह, असलम आदि मौजूद रहे।