फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौधरपुर बिजलीघर पर टावर कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जेई व कर्मियों से नोकझोंक व हंगामा

चौधरपुर बिजलीघर पर टावर कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जेई व कर्मियों से नोकझोंक व हंगामा

Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
चौधरपुर बिजलीघर पर टावर कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जेई व कर्मियों से नोकझोंक व हंगामा
गुस्साए लोगों ने बिजलीघर टावरकर्मियों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन


बिजली कटौती पर भड़के कई गांवों के लोगों ने अचानक बिजली घर का घेराव किया
ढाई घंटे तक मचा रहा हंगामा, तीन-तीन घंटे की सप्लाई देने के आश्वासन पर शांत हुए
जेई के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण, रात में धावा बोलने पर बिजली घर पर मिले थे टावर कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
जोया।
बिजली कटौती से गुस्साए कई गांवों के लोगों ने रात के बाद सोमवार की सुबह फिर चौधरपुर बिजलीघर पर धावा बोल दिया। मौके पर बैठे टावर कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद लाइनमैनों से तीखी नोकझोंक हुई। जेई का घेराव कर लिया। सप्लाई को लेकर जबरदस्त झड़पें हुईं। दो घंटे तक बिजली घर पर जमकर हंगामा रहा। बाद में जेई ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। तीन-तीन घंटे के हिसाब से सप्लाई देने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद लोगों के तेवर नरम पड़ गए। जेई की बात पर यकीन करने के बाद अपने-अपने घरों को लौट गए।
क्षेत्र के चौधरपुर बिजली घर से जुड़े गांव राजपूत, मुबारकपुर नूरी, ककराली, पतेई खालसा, शेखूपुर खैय्या आदि गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते 15 दिन से ग्रामीणों को सही सप्लाई नहीं मिल रही थी, जिससे वह बुरी तरह तिलमिला गए। भड़के लोगों ने रात में अचानक बिजली घर पर छापा मारा। आरोप था कि कर्मचारी नशे की हालत में थे। जबकि पास में आस पड़ोस के टावर के कर्मचारी बैठे थे। उस समय तो खरीखोटी सुनाने के बाद ग्रामीण लौट गए, लेकिन सुबह भारी संख्या में एकत्र होकर बिजलीघर को घेर लिया। सप्लाई बंद कर कर्मचारियों व जेई से उनकी झड़प हुई। इस बीच ही उनको टावर के कर्मी भी नजर आ गए।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप था कि टावर कर्मी ही टू-फेस सप्लाई कराते हैं, जिससे नलकूप नहीं चल पाते। उनके टावरों में लगातार सप्लाई रहती है। संविदा कर्मियों की सांठगाठ से यह खेल चल रहा है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद अवर अभियंता ने ग्रामीणों को समझाने का कार्य चालू कर दिया। स्पष्ट कहा कि फीडर तीन-तीन घंटे के लिए चलाया जाएगा, क्योंकि ओवरलोड होने की वजह से वह बार-बार ट्रिपिंग कर रहा है। तकनीकी बात ग्रामीणों के समझ में आ गई। वह जेई की बात पर सहमत हो गए। सप्लाई मिलने व टावर कर्मियों से हमसाज कर्मियों को हटाने के आश्वासन पर वापस घरों को लौट गए। इस अवसर पर मास्टर अतेंद्र पाल सिंह, देवेश कुमार, विजेंद्र, जितेंद्र, रविंद्र, संतोष, सतेंद्र प्रताप, मास्टर अतर सिंह, बदलू सागर, महेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, विनीत कुमार, ऋषिपाल, शानू, हरिनाथ त्यागी, बुंदू, मोहम्मद अकरम, वसीम, रियाज अहमद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
बयान.....
गर्मी में हर फीडर पर लोड ज्यादा है। सभी गांवों को सप्लाई देने के चक्कर में बार-बार ट्रिपिंग होती है। इसलिए पहले समस्या को खत्म किया जाएगा। इसलिए ग्रामीणों को अब तीन-तीन घंटे आपूर्ति की जाएगी।
- मोनिंदर कुमार, जेई चौधरपुर बिजलीघर


फोटो......1, 1ए,बी व सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed