{"_id":"5935c0564f1c1b02568b4638","slug":"149669488318-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तक्रांति एक्सप्रेस बवाल में तीन रेल कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तक्रांति एक्सप्रेस बवाल में तीन रेल कर्मी सस्पेंड
Updated Tue, 06 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्तक्रांति एक्सप्रेस का एसी खराब होने का मामला
आनंद विहार के तीन तीन रेलकर्मी सस्पेंड
- एसी खराब होने पर यात्रियों ने मुरादाबाद स्टेशन पर किया था हंगामा
- आनंद विहार के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के तीन कर्मचारियों को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के एसी खराब होने के मामले में रेलवे ने एक्शन लिया है। रेलवे ने तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। तीन रेल कर्मचारी आनंद विहार के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के हैं। जिन्होंने वाशिंग के बाद एसी बोगी को ओके सार्टिफिकेट जारी किया था। रविवार को एसी खराब होने पर मुरादाबाद स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा था।
रविवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन एसी कोच बी वन, बी टू और ए वन का एसी खराब था। यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन के साहिबाबाद और गाजियाबाद पहुंचने पर की। लेकिन रेल अधिकारियों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने एसी बोगी के शीशे तोड़ दिए। लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड को ट्रेन से उतार लिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। इस मामले में सोमवार को रेलवे ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। एडीआरएम संजीव मिश्र ने बताया कि आनंद विहार के इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के तीन रेलकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शुरुआत जांच में इनकी लापरवाही सामने आई है।
ट्रेनों में नहीं खराब एसी कोच
मुरादाबाद। सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एसी कोच को मुरादाबाद में हुए बवाल के बाद रेलवे मुख्यालय ने आदेश जारी किया है कि ट्रेनों में किसी भी हाल में खराब एसी कोच नहीं लगाए जाए। अगर कोच खराब है तो स्लीपर बोगी लगा दिए, लेकिन एसी कोच नहीं लगाए जाए। पूरी तरह से चेक करने के बाद ही कोचों को लगाया जाए।