फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14.90 lakh voters in the villages of the district, 72 thousand duplicates removed

Moradabad News: जिले के गांवों में 14.90 लाख वोटर, 72 हजार डुप्लीकेट हटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
14.90 lakh voters in the villages of the district, 72 thousand duplicates removed
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को तहसीलों पर मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। सत्यापन के बाद जिले के गांवों में मतदाता की संख्या 14.90 लाख हो गई है। सूची से 2.11 लाख वोटरों के नाम काटे गए। इसमें 72 हजार डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। वहीं सूची 2.28 लाख नए वोटर जोड़ भी गए हैं। 30 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज होंगी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की सूची के मुताबिक जिले में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 73 हजार 873 मतदाता थी। चुनाव आयोग ने एआई के जरिये से 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी। साथ ही भाैतिक सत्यापन कर फर्जी वोटरों के नाम सूची हटाने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रवार बीएलओ लगाकर जिला प्रशासन ने मतदाताओं का सत्यापन कराया। इस दाैरान एक ग्राम पंचायत में एक ही नाम के चार-चार लोग मौजूद मिले। जबकि उनके पिता के नाम अलग-अलग पाए गए। कुछ लोगों ने दो-दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम अंकित कराया था। सत्यापन के बाद 2 लाख 11 हजार 379 वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए। इसमें 72 हजार डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा कटे नामों मृत वोटरों के नाम भी शामिल है। वहीं 2 लाख 28 हजार 329 नए वोटरों के नाम जोड़े भी गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गाैतम ने बताया कि तहसीलों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। 30 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 6 जनवरी तक आपत्तियों का निस्तारण कर उसी दिन फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


000

गांवों में बढ़ गए 16953 वोटर

मुरादाबाद। वर्ष 2021 की सूची की तुलना में 16953 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। 2011 के पंचायत चुनाव में गांवों में 14,73,873 मतदाता थे। जबकि मंगलवार को अनंतिम प्रकाशन सूची में वोटरों की संख्या 14,90,826 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

जिले में 643 ग्राम पंचायतें

मुरादाबाद। जिले में 1208 गांव और 643 ग्राम पंचायतें मौजूद हैं। साथ नगर पंचायतों की संख्या आठ और दो नगर पालिकाएं हैं। मतदाता सूची तैयार होने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान, नगर पालिका एवं पंचायतों में सियासी पारा गरम हो गया है। दावेदार अपने अपने पक्ष में गोलबंदी कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed