{"_id":"5c1ff210bdec2256a03b6917","slug":"141545597456-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में बढ़ रही गलन कर रही बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में बढ़ रही गलन कर रही बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिसंबर के अंतिम चरण मेें सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कड़ाके की ठंड के बाद रविवार दिन में निकली धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते गलन ने फिर से लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
पिछले कुछ दिनों में तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इधर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ने-घटने का क्रम जारी है। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रातभर में शीत लहर चली थी। सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की वजह वातावरण में नमी खूब थी। सुबह की आर्द्रता 93 फीसदी थी। दोपहर करीब 11 बजे धूप खिलने से लोगों की ठंड कुछ दूर हुई। इससे शाम की आर्द्रता पर भी फर्क पड़ा। आर्द्रता 78 फीसदी दर्ज की गई। ठंड की मार सबसे अधिक नवजात शिशुओं और बुजुर्ग लोगों को झेलनी पड़ रही है। रातभर गिर रहे पाले और सुबह देर तक कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 28 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रहने की संभावना है।