फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली न मिलने पर भड़के पंडिया के ग्रामीण

बिजली न मिलने पर भड़के पंडिया के ग्रामीण

Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली न मिलने पर भड़के पंडिया के ग्रामीण
कुंदरकी। पांच दिन से बिजली के लिए तरस रहे ग्रामीणों को धैर्य जवाब दे गया। पंडिया गांव के ग्रामीणों ने कुंदरकी बिजलीघर को घेराव किया। वहीं प्रदर्शन कर आपूर्ति सुचारु करने की माग उठाई। इस दौरान विद्युत लाइनमैन से तीखी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन को पेट्रोलिंग कर दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुंदरकी बिजलीघर से जुड़े हरियाना फीडर से ग्राम पंडिया, चित्तूपुर, नगला सालार, इमरतपुर फखरूद्दीन, मुरादपुर, मिलक मोहम्मद जमापुर आदि गांव की विद्युत आपूर्ति होती है। बीते कुछ दिन से हरियाना फीडर की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। रविवार की दोपहर में बिजली न मिलने से परेशान पंडिया गांव के ग्रामीण भड़के गए और उन्होंने कुंदरकी पहुंचे बिजलीघर को घेराव किया। यहां पर एसएसओ मोहम्मद फैजी और विद्युन लाइनमैन जरीफ से बिजली न मिलने की वजह से पूछी तो लाइनमैन ने कहा कि बारिश के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं रविवार की रात्रि में ग्राम मझोली के जंगल में लाइन पर पेड़ गिरा है जिसके चलते बिजली नहीं आ रही है। लाइन दुरुस्त करने को लेकर लाइनमैन और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाइनमैन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। बाद में एसएसओ ने लाइनमैन को ग्रामीणों के साथ मझोली के जंगल में भेजा जिसके बाद लाइन पर गिरा पेड़ हटवा कर लाइन को दुरुस्त करा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधानपति संजय कुमार, बब्बू डीलर, बब्लू, ठाकुर गजेन्द्र सिंह, छोटे, सत्तार, नवाब अली, ऋषिपाल सिंह, अमित, हबीब, इसराइल, पप्पू, हरकेश, जुल्फेकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed