फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   असालतपुर टांडा में पशु आरोग्य मेला, 1

असालतपुर टांडा में पशु आरोग्य मेला, 1

Thu, 19 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
असालतपुर टांडा में पशु आरोग्य मेला, 1
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। पशु पालन विभाग ने बुधवार को गांव असालतपुर टांडा में पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। जिसमें पशु पालकों और किसानों को पशुओं में फैलने वाले रोगों और उनके उपचार के बारे में जानकारी दी गई। मेले में आए पशुओं की जांच कर 185 पशु पालकों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी पांडे ने मेले में पशु पालकों को पशुओं को पालने के आधुनिक उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि आजकल पशुओं में बांझपन की समस्या अधिक होती जा रही हैं। उन्होंने इसका कारण पशुओं में विटामिन और मिनरल की कमी होना बताया। पशुओं को समय समय पर कीड़ों की दवाई खिलाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इससे पशु स्वस्थ रहता है। मेले में आए डाक्टरों की टीम ने किसानों के पशुओं की जांच की। 185 पशु पालकों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस मौके पर पशु चिकित्सक रामवीर सिंह, अरविंद सिंह, डा. आनंद प्रकाश, दीपक कुमार, अमित शर्मा, राहुल सक्सेना, उदयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed