फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्लेन से आएंगे और हेलीकाप्टर से जाएंगे सीएम, प्रशासन अलर्ट

प्लेन से आएंगे और हेलीकाप्टर से जाएंगे सीएम, प्रशासन अलर्ट

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्लेन से आएंगे और हेलीकाप्टर से जाएंगे सीएम, प्रशासन अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मुरादाबाद, मूंडापांडे स्थित हवाई पट्टी पर लैंडिंग करेंगे। मुख्यमंत्री स्टेट प्लेन से आएंगे और 15 मिनट के बाद वहीं से हेलीकाप्टर से अमरोहा के लिए उड़ान भरेंगे। योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद में उतरने का कार्यक्रम जारी होने से प्रशासन अलर्ट है। सीएम के अचानक दौरे की संभावना को लेकर भी प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट से लेकर सभी विभागों में अधिकारी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लेकर विकास से जुड़े कार्यों की फाइलों को दुरुस्त करते नजर आए। सीएम के औचक निरीक्षण की संभावना से जिला अस्पताल परिसर और वार्ड चमचमा गए। परिसर में जगह-जगह फैला कूड़ा उठ गया। वार्डों में भी बुधवार को सफाई अभियान चला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अप्रैल को अमरोहा में रहेंगे। हसनपुर में उनके सार्वजनिक कार्यक्रम हैं। बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री के मूंडापांडे स्थित हवाई पट्टी पर स्टेट प्लेन से उतरने का कार्यक्रम जारी हुआ है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री के मुरादाबाद में उतरने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन सरकारी कार्यक्रम घोषित होने से प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री का स्टेट प्लेन सुबह 10.20 बजे हवाई पट्टी पर उतरेगा। 10.35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से सीधे अमरोहा के लिए चले जाएंगे। सीएम की प्रोटोकॉल ड्यूटी अफसरों की लिस्ट जारी हो गई है।
विज्ञापन


सीएम साहब! अभी तक नहीं बनी मंडल समिति
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए शुल्क वृद्धि कानून का पालन करवाने के लिए शिक्षा विभाग के अफसर बैठकों से आगे नहीं बढ़ पाएं हैं। जिला एवं मंडल प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक बैठक भी नहीं की है। 30 अप्रैल तक अभिभावकों की शिकायतों की सुनवाई के लिए मंडल समिति गठित होनी है। मुरादाबाद मंडल में अभी तक समिति अस्तित्व में नहीं आ सकी है। जिसके चलते अभिभावक अपनी पीड़ा साझा नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूलों की मनमानी बर्दास्त करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed