{"_id":"5ac1432e4f1c1bd3618b4dda","slug":"141522615086-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप पथ संचलन
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जप अभियान चला रही विश्व हिंदु परिषद ने अब 13 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास कराने का फैसला किया है। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई कि हरेक कार्यकर्ता 50-50 लोगों से उपवास रखवाएगा। मंदिर निर्माण के लिए शपथ पत्र भी भरवाए जाएंगे।
प्रेम चुनरिया होटल में विहिप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. तोगड़िया ने कहा कि आज देश में हिंदू बुरी तरह पिछड़ गया है। हर हिंदू को खाना, बच्चे को शिक्षा, हर परिवार को डाक्टर, हर युवा को रोजगार, व्यापार और किसान के कर्जमुक्त होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक कार्पोरेशन बनाकर सात हजार करोड़ रुपया दे दिया। 10 करोड़ गरीब हिंदुओं को रोजगार के लिए सरकार 10 हजार करोड़ रुपये दे। कार्यकर्ताआें से अपील की कि हर हिंदु अपने आसपास के गरीब हिंदुओं का ध्यान रखे। सक्षम हिंदु मुट्ठी - मुट्ठी भर अनाज भी देंगे तो देश में कोई हिंदू भूखे पेट नहीं सोएगा। डा. तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत विहिप ने नहीं बल्कि 1980 में कांग्रेस सरकार की प्रदेश सरकार में मंत्री रहे मुरादाबाद के दाऊ दयाल खन्ना ने की थी। बाद में उन्हाेंने यह आंदोलन विहिप को सौंपा था। मुरादाबाद में कर्ज में दबे व्यापारियों की आत्महत्या और बहू बेटियों के सुरक्षित नहीं होने का मुद्दा भी विहिप नेता ने उठाया।
इसके बाद डा. तोगड़िया ने एसएस के इंटर कालेज से विहिप के पथ संचलन का शुभारंभ किया। पथ संचलन बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना, कोर्ट रोड, गुरहट्टी, बाजार गंज, अमरोहा गेट, मंडी चौक होते हुए हनुमान मंदिर दरीबा पान पर भव्य आरती के साथ संपन्न हुआ। प्रांत मंत्री मनोज व्यास, मेयर विनोद अग्रवाल, श्याम किशन रस्तोगी, शकुंतला शर्मा, डा. राजेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, राजबाला, वीरेंद्र शर्मा, अवधेश अग्रवाल, हरी गोपाल, अनुज अग्रवाल, रविंद्र सिंह छाबड़ा आदि उपस्थित थे। इससे पहले डा. तोगड़िया के मुरादाबाद पहुंचने पर ग्रीन आर्चिड में अनिल तोमर व विहिप नेताओं ने उनका स्वागत किया।