फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14 trains cancelled..five thousand tickets canceled in a day..passengers battered

Moradabad News: 14 ट्रेनें निरस्त..एक दिन में पांच हजार टिकट रद्द...यात्री पस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
14 trains cancelled..five thousand tickets canceled in a day..passengers battered
मुरादाबाद। रेल मंडल से गुजरने वाली 14 ट्रेनें गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण निरस्त की गई हैं। ट्रेनें कैंसिल होने से रविवार को ही मंडल भर में लगभग पांच हजार टिकट रद्द हो गए। जबकि अन्य कई ट्रेनें बिना वजह देरी से चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों के हिस्से में सिर्फ प्रतीक्षा यानी वेट आ रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी से रोजाना हजारों यात्री पस्त हो रहे हैं। अधिकारियों के एक्स हैंडल पर शिकायतों की भरमार है लेकिन ट्रेनों का समय नहीं सुधर रहा है।
विज्ञापन

एक और जहां मोतिहारी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी, सहरसा-अमृतसर, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं रविवार को लोकनायक एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें मुरादाबाद स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। यहां तक रेलवे पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी समय से नहीं कर पा रहा है। गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर को लेकर यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस ट्रेन से कई नौकरीपेशा लोग रोजाना सफर करते हैं। ट्रेन के लेट होने से वे अपनी ड्यूटी पर देरी से पहुंचते हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि ट्रेनों के लेट होने के कुछ तकनीकी कारण हैं। मुरादाबाद मंडल लगातार समय पालन में सुधार करने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


अन्य ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट
रेलवे बुकिंग काउंटर व आईआरसीटीसी के जरिये बुक किए गए करीब पांच हजार टिकट अलग-अलग दिन ट्रेनों के निरस्त होने से रद्द हुए हैं। इनमें मुरादाबाद, चंदौसी, अमरोहा, हरिद्वार, बरेली आदि प्रमुख स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों के टिकट शामिल हैं। स्थिति यह है कि यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। मजबूरन उन्हें दूसरे यातायात साधनों की ओर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ियों के कारण भी प्रभावित हो रही ट्रेनें
मंडल में इन दिनों काफी संख्या में मालगाड़ी चलाई जा रही हैं। इनके कारण यात्री ट्रेनों के समय में देरी हो रही है। इस समस्या से बचने के लिए रेलवे ने कई स्टेशनों पर लूप लाइन तैयार की हैं इन लाइनों को डेढ़ किलोमीटर लंबा बनाया गया है। प्लेटफार्म से निकलकर यार्ड में लूप लाइन लाइन पर लांग हॉल ट्रेन भी खड़ी की जा सकती हैं। मुरादाबाद-गाजियाबाद व मुरादाबाद-रोजा रेलखंड में बीच के स्टेशनों पर ऐसी लूप लाइनें बिछाई जा रही हैं।

ये ट्रेनें हैं रद्द
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब से कब तक रद्द
14010 आनंद विहार-मोतिहारी एक्स. 2 व 4 सितंबर
14009 मोतिहारी-आनंद विहार एक्स. 3 व 5 सितंबर
12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 1 सितंबर
12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 3 सितंबर
15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 4 सितंबर

15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 6 सितंबर
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 5 सितंबर

15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 30 अगस्त से 5 सितंबर
15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 3 सितंबर

15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 4 सितंबर
14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 1, 3 व 5 सितंबर

14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 2, 4 व 6 सितंबर
14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 2 व 4 सितंबर

14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 3 व 5 सितंबर

रविवार को ये ट्रेनें रहीं लेट
15116 लोकनायक एक्सप्रेस 1 घंटा 27 मिनट

14322 आला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटा 6 मिनट
13151 सियालदह एक्सप्रेस 46 मिनट

14016 रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 2 घंटे 7 मिनट
15909 अवध असम एक्सप्रेस 1 घंटा

14007 सद्भावना एक्सप्रेस 3 घंटे
12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट

नोट - आंकड़े रेलवे के एनटीईएस एप के अनुसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed