फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   14 new cases of dengue found in the district

जिले में डेंगू के 14 नए केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
14 new cases of dengue found in the district
मुरादाबाद। पिछले तीन माह से डेंगू जिले भर में कहर बरपा रहा है। स्वास्थ्य विभागों के तमाम प्रयासों के बावजूद लगातार केस मिल रहे हैं। गुरुवार को जिले में डेंगू के 14 नए केस और मिले हैं। इसमें पांच केस शहरी क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य डेंगू पॉजिटिव मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 963 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को 3941 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जांच कराने के बाद 263 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। वहीं, गुरुवार को बिलारी तहसील क्षेत्र के गांव मल्हीपुरा मेहमूद्दा नगला में दो महिला, एक पुरुष, मुगलपुरा, कटघर, पाकबड़ा, कच्चाबाग, जिला अस्पताल, असालतपुरा, भोजपुर, मूंढापांडे, गौर ग्रेसियस, पंडित नगला और कोकरपुर में मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डेथ ऑडिट रिपोर्ट में डेंगू से सिर्फ तीन लोगों की मौत
डिलारी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गक्खरपुर के अलावा नवाबपुरा में सबसे ज्यादा डेंगू रोगी मिले हैं। गक्खरपुर में दो, नवाबपुरा में छह और एक कटघर में डेंगू से मौतें हुईं हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में डेंगू से सिर्फ तीन व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की जा रही है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि डेथ ऑडिट रिपोर्ट में तीन व्यक्तियों की डेंगू से मृत्यु हुई है, जबकि अन्य व्यक्ति पहले से दूसरी बीमारियों से पीड़ित थे, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह और हृदयरोग आदि शामिल हैं। ऐसे में उन मौतों को डेंगू से होने वाली मौत में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed