फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   133 corona samples collect in moradabad

संक्रमण की चेन बे्रक करने के लिए 133 लोगों के सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
133 corona samples collect in moradabad
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक संक्रमण फैलने की जांच और संक्रमण की चेन को ब्रेक करने के लिए शुक्रवार को 133 लोगों के सैंपल लिए। इनमें गैस डिलीवरी मैन, किराना दुकानदार से लेकर पीतल श्रमिक एवं अन्य पॉजिटिव लोगों के सीधे संपर्क में आए 38 लोगों के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि टीएमयू से आठ, जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से दो, डायलिसिस यूनिट और एपेक्स अस्पताल से एक-एक, साईं से तीन, कॉसमॉस से सात, एशियन विवेकानंद से पांच लोगों के सैंपल लिए। ठाकुरद्वारा से पांच और बिलारी से तीन, गलशहीद से तीन, सीएमओ कार्यालय से चार और स्वास्थ्य विभाग के 24 कर्मचारियों के सैंपल हुए। एमआईटी में क्वारंटीन 11 लोगों के भी नमूने लिए। जिले में कोरोना के 41 मरीज भर्ती हैं। इनमें 15 मरीज कोविड 19 एल 1 में, 18 टीएमयू और 8 एशियन विवेकानंद नर्सिंग में भर्ती हैं। शुक्रवार को हिंदू मॉडल कालेज और गांधी नगर पब्लिक स्कूल में बाहर से आने वाले 45 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

जज के भाई के परिवार के 20 लोगों के सैंपल
मुरादाबाद। कोरोना से दम तोड़ने वाले जज के भाई के परिवार के भी 20 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। जज के भाई की 12 मई को टीएमयू में मौत हो गई थी। जबकि 13 मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जज के भाई के परिवार के 20 लोगों के सैंपल लेकर भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed