{"_id":"5c993cf9bdec2213f41353a1","slug":"131553546489-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका लगने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका लगने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के आंवला और करैंगी यार्ड के बीच सोमवार सुबह रेल हादसा बच गया। मालगाड़ी को तेज झटका लगा। जिस कारण कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रुक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो दो जगह पटरी चटकी मिली। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की। इसके बाद ट्रैक की मरम्मत की गई।
सोमवार सुबह आठ बजे मालगाड़ी आंवला से करैंगी यार्ड की ओर गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी का तेज झटके लगे। चालक ने झटके महसूस किए तो मालगाड़ी की रफ्तार कम कर दी। लेकिन तब तक मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच लगी कपलिंग टूट गई। जिसकी वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में गई गई। गनीमत रही की मालगाड़ी के पहिये बेपटरी नहीं हुए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और जांच की। तब पता चला कि दो जगह ट्रैक चटका हुआ था। जिसकी वजह से मालगाड़ी को झटका लगा था। जिस कारण कपलिंग टूटी। पौने दस बजे कपलिंग जोड़ा गया। जबकि दूसरी टीम ने रेलवे ट्रैक ठीक किया। जिसकी वजह से एक मालगाड़ी ढाई घंटे और मुरादाबाद बरेली पैसेंजर ट्रेन दो घंटे बीच में ही खड़ी रही। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसके अलावा खराब ट्रैक को ठीक किया गया है।