फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मई दूसरे सप्ताह तक आएगा सीबीएसई रिजल्ट

मई दूसरे सप्ताह तक आएगा सीबीएसई रिजल्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
मई दूसरे सप्ताह तक आएगा सीबीएसई रिजल्ट
मुरादाबाद। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल मई के दूसरे सप्ताह घोषित हो जाएगा। बोर्ड पेपर के साथ मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। बोर्ड की परीक्षाएं अप्रैल पहले सप्ताह खत्म होंगी। सीबीएसई के देहरादून रीजन के रीजनल आफिसर रणवीर सिंह ने रविवार को मुरादाबाद समेत चार जिलों के सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, नोडल सुपरवाइजरों एवं परीक्षकों की बैठक ली। उन्होंने बोर्ड की कापियों का सावधानी पूर्वक मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीबीएसई के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी नगर पब्लिक स्कूल में बैठक हुई। इसमें मुरादाबाद, संभल, रामपुर और बदायूं के सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी और परीक्षक मौजूद रहे। रीजनल मैनेजर रणवीर सिंह ने कहा कि मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बोर्ड संबंधी समस्याएं और सुझाव भी सुने। कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य अपने जिलों में सीबीएसई की गतिविधियों को बढ़ाए।
विज्ञापन

सीबीएएसई मुरादाबाद की डिप्टी सिटी कोआर्डिनेटर शशि शर्मा ने बताया कि बोर्ड की इंटर की आखिरी परीक्षा तीन अप्रैल को है। जबकि हाईस्कूल की परीक्षाएं 29 मार्च को खत्म होंगी। हाईस्कूल की 21 फरवरी और इंटर की 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हुई हैं। डिप्टी कोआर्डिनेटर ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के जिन विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं उनके उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकन की प्रतिदिन की रिपोर्ट देहरादून रीजनल कार्यालय भेजी जाती है। देहरादून से रिपोर्ट सेंट्रल कार्यालय दिल्ली जाती है। शशि शर्मा ने बताया कि रीजनल मैनेजर रणवीर सिंह ने मई दूसरे सप्ताह तक परीक्षाफल घोषित होने की जानकारी दी। इस दौरान मुरादाबाद सिटी कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह, संभल के कोआर्डिनेटर संजय पांडेय, रामपुर के कोआर्डिनेटर सुमन तोमर और बदायूं के कोआर्डिनेटर पवित्रा यादव और हैड मुख्य परीक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed