{"_id":"5c27dbf9bdec2256e130176b","slug":"131546116089-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के एक्सल से फिर निकलीं चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के एक्सल से फिर निकलीं चिंगारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के शाहजहांपुर से गुजर रही मालगाड़ी के एक्सल से चिंगारी के साथ धुआं निकला। पावर केबिन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी तो रेलव प्रशासन में हड़कंप मच गया। मालगाड़ी को रोजा में रोक कर एक्सल ठीक किया गया। गनीमत रही कि हॉट एक्सल की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे मालगाड़ी शाहजहांपुर से रोजा की ओर जा रही थी। ट्रेन शाहजहांपुर आउटर से गुजर रही थी। यहां तैनात गेटमैन की नजर ट्रेन के बीच के एक डिब्बे पर पड़ी। जिसके पहिए के एक्सल से चिंगारियाें के साथ धुआं निकल रहा था। गेटमैन ने तुरंत की इसकी सूचना पॉवर केबिन को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई। मालगाड़ी के एक्सल से चिंगारी निकले की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर रोजा स्टेशन स्टाफ को अलर्ट किया गया। मालगाड़ी को रोजा में रोक लिया गया। इसके बाद रेलवे टीम ने एक्सल दुरुस्त किया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि एक्सल ठीक करने के बाद मालगाड़ी रवाना कर दी गई है।