फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   83730 अभ्यर्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा

83730 अभ्यर्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा

Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
83730 अभ्यर्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केंद्र निर्धारण की अंतिम सूची बुधवार को जारी कर दी है। मुरादाबाद जिले में 125 परीक्षा केंद्रों पर 83730 छात्र एवं छात्राएं परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की सात फरवरी से परीक्षाएं होंगी। मुरादाबाद जिले में शिक्षा विभाग एवं प्रशासन की टीमों के निरीक्षण के बाद सेंटर बढ़ाए जाने की संस्तुति की गई थी। परिषद ने बुधवार को अंतिम सूची जारी कर दी। मुरादाबाद में 125 सेंटरों पर परीक्षा होगी। इनमें हाईस्कूल के 44746 और इंटरमीडिएट के 38984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले में कुल 83730 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परिषद ने प्रत्येक सेंटर में छात्र एवं छात्राओं की स्कूलवार सूची की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में पिछले साल की तुलना में छात्र संख्या और सेंटरों में कमी है। पिछले साल 95884 अभ्यर्थियों ने 126 सेंटरों पर परीक्षा दी थी। इनमें 50558 अभ्यर्थी हाईस्कूल के शामिल थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं दूसरे चरण में 30 दिसंबर से शुरू होंगे और 13 जनवरी तक चलेंगी। पहले चरण की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद जिले के शिक्षकों की दूसरे मंडलों की ड्यूटी निर्धारित हो चुकी है। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए भी शुक्रवार शाम तक ड्यूटी चार्ज परिषद से जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed