फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के बीच हुआ पूजन

सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के बीच हुआ पूजन

Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सावन के पहले दिन झमाझम बारिश के बीच हुआ पूजन
मुरादाबाद। सदी के सबसे बड़े चंद्रग्रहण के बाद शनिवार को सावन के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों के पूजा-पाठ में रात से हो रही झमाझम बारिश भी रुकावट नहीं बन सकी। विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया। शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक ग्रहण रहने के बाद सुबह मंदिरों के कपाट खोले गए। इसके बाद मंत्रोच्चारण और शंखनाद कर पूजन-आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिए गए।
विज्ञापन

शनिवार से सावन माह की शुरुआत हो गई। चौरासी घंटा मंदिर, आवास-विकास, सिविल लाइन मंदिर, झांझनपुर, लाइनपार के शिव मंदिरों में भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र और जल चढ़ाया। जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लाइनपार माता मंदिर के पंडित नवल स्वरूप अवस्थी ने बताया कि भगवान के दर्शन के लिए मंदिर का समय बढ़ा दिया गया है। सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे और शाम को चार बजे से रात दस बजे तक दर्शन हो सकेंगे। पहले सावन के सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दोपहर 12 बजे तक लाइन में लगकर पूजा की जाती हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी लगवाए गए हैं। असामाजिक तत्व न आएं, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आखिरी सोमवार को कांवर भी चढ़ाई जाएंगी। उस दिन भंडारा भी होगा। आवास विकास के सत्य श्री शिव मंदिर के पंडित कैलाश मुरारी ने बताया कि सावन का पहला दिन शनिवार को होने की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्घालु आए थे। मंदिर के बाहर तक लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed